फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 19 मार्च से होगा कापियों का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के खत्म होने के बाद मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से छह केंद्रों पर होगा। मूल्यांकन में 3589 शिक्षक व शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई जा रही है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन होगा। एक शिक्षक एक दिन में 10वीं की 50 तथा 12वीं कक्षा की अधिकतम 45 उत्तरपुस्तिकाएं जांच सकेंगे। इस दौरान शिक्षक अपने साथ मोबाइल नहीं रख सकेंगे। वहीं, स्टेप मार्किंग के नंबर मिलेंगे। गणित में भी स्टेप मार्किंग के अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य के लिए शहर में छह केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, डीएवी इंटर कॉलेज, हरसहाय इंटर कॉलेज, पीरोड, एबी विद्यालय इंटर कॉलेज, बिरहाना रोड, बीएनएसडी इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज, हरजेंदर नगर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। हरजेंदर नगर इंटर कॉलेज, जीआईसी और हरसहाय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं और एबी विद्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज और बीएनएसडी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।

बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार अगर अंकों में त्रुटि मिलती है तो परीक्षकों के पारिश्रमिक में कटौती की जाएगी। 0.5 फीसदी की त्रुटि मिलने पर 25 फीसदी पारिश्रमिक, एक फीसदी की त्रुटि पर 50 फीसदी की और दो फीसदी की त्रुटि पर 85 फीसदी पारिश्रमिक की कटौती होगी। जिन कापियों में शून्य या शतप्रतिशत अंक मिलेंगे उन कापियों का ऑडिट जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें