फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बरौली गांव में महिलाओं ने आंबेडकर की मूर्ति लगाई, पुलिस-प्रशासन  हटाने के प्रयास में जुटा, फोर्स तैनात

Sat, 27 Sep 2025 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सैफई क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार रात को महिलाओं ने सार्वजनिक स्थान पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिलाएं मूर्ति हटाने को तैयार नहीं हैं, जिसके चलते गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
महिलाओं ने आंबेडकर की मूर्ति लगाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सैफई क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार रात गांव की महिलाओं ने आंबेडकर की मूर्ति सार्वजनिक स्थान पर लगा दी। सूचना पर पुलिस प्रशाशन में खलबली मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मूर्ति हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिलाएं मूर्ति नहीं हटाने दे रही हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थाना सैफई पुलिस को सूचना मिली कि बरौली कला गांव में सार्वजनिक स्थान पर आंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी और प्रशासनिक अधिकारी पुरुष के साथ महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी गांव की महिलाओं को समझाने के प्रयास में लगे हैं।

विज्ञापन

सतर्कता के चलते गांव में पुलिस बल तैनात
महिलाएं मूर्ति हटाने को तैयार नहीं हैं। सीओ रामगोपाल शर्मा ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं मूर्ति घेरकर बैठी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिलाओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। सतर्कता के चलते गांव में पुलिस बल तैनात है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें