फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शादी की पहली सालगिरह पर महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया ये आरोप

Mon, 25 Apr 2022 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में महिला की मौत की घटना सामने आई है। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के लावेदी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक महिला की मौत हो गई। रविवार को महिला की शादी की पहली सालगिरह भी थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने 20 अप्रैल कों दहेज में 50 हजार रुपये की मांग की थी और पैसे ना देने पर बेटी हत्या कर दी। जनपद औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र निवासी ओमकार सिंह दोहरे ने बताया कि बीते वर्ष 25 अप्रैल को उन्होंने अपनी बेटी साधना की शादी इटावा जनपद के लवेदी थाना क्षेत्र के विष्णगण गांव निवासी श्याम बाबू दोहरे के छोटे बेटे ललित उर्फ उमेश चंद्र से की थी।

उन्होंने बताया की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर बेटी को परेशान करने लगे। ढ़ेड माह पहले बेटी के जुड़वां बच्चे हुए थे. जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि बीते 20 अप्रैल को दामाद ने बेटी से फोन करवा 50 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


इसके बाद रविवार को एक बजे बेटी का फोन आया कि वो मायके आ रही है। फिर दो बजे दामाद ने फोन पर बताया कि साधना की मौत हो गई है। आनन-फानन में मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और लवेदी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति ललित व ससुर श्याम बाबू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसपी देहात सत्यपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें