फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बारिश में पुरानी कोठी की दीवार गिरी, एक महिला घायल, पांच वाहन क्षतिग्रस्त

Sun, 24 Jul 2022 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुरानी कोठी की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले में कोतवाली क्षेत्र के पंसारी टोला में रविवार देर रात करीब 11 बजे मेहंदी वाली कोठी की दीवार गिर गई। कोठी के पिछले हिस्से में बने दो कमरे व गैराज में खड़े पांच वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। कोठी के पिछले हिससे में बने मकान में रहने वाली महिला नीलम यादव पत्नी विकास यादव भी दबकर घायल हो गईं।
विज्ञापन


दीवार गिरने के साथ हुए धमाके से आसपास के लोग बाहर निकल आए। वहीं गैराज स्वामी शिवराम सिंह का कहना है कि यह बहुत पुरानी कोठी है। इसके पिछले हिससे में हमारे मकान बने हुए हैं और खाली जगह में मोहल्ले के लोगों के वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण हादसे के बाद हमारा और हमारे पड़ोसियों व वाहन स्वामियों का नुकसान अधिक हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें