फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: डीएम चौराहे पर पलटा ट्रक, आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो टीमों ने पाया काबू

Tue, 02 Dec 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम चौराहे पर मंगलवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे मैदा की बोरियां लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। डीजल की टंकी फटने से ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने रूट डायवर्ट कराया। वहीं दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। मंगलवार को एक ट्रक मैदा की बोरियां लेकर लखनऊ से भिंड जा रहा था।

विज्ञापन


रात लगभग साढ़े नौ बजे ट्रक अनियंत्रित होकर शहर के डीएम चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गया और ट्रक में आग लग गई। हादसे के दौरान ट्रक का खलासी सुमित निवासी भिंड केबिन में ही फंस गया। राहगीरों ने आग की लपटें बढ़ने से पहले केबिन का शीशा तोड़कर सुमित को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। ट्रक में लदी मैदा की बोरियां आग की लपटों तक पहुंचते ही भड़क उठी। करीब आधा घंटे तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। सूचना पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी और सिविल लाइन पुलिस ने रूट डायवर्ट कराया। एसपी सिटी ने बताया कि चालक का पता लगाया जा रहा है। खलासी नशे की हालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें