पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी
शोहदा लगातार पुत्री से फोन पर बात करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। पुत्री ने इसका जब विरोध किया, तो शोहदे ने उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। परिजन ने दो दिन पूर्व पुत्री से अश्लील हरकत करने की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घर पहुंची, तो वह मौके से भाग गया।
छात्रा को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया
छात्रा ने शोहदे की धमकियों से परेशान होकर शुक्रवार शाम तीन बजे घर अंदर अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा के चीखने पर परिजनों ने गीला कंबल आदि डालकर आग बुझाकर छात्रा को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल फिर सैफई रेफर कर दिया है।
छात्रा ने डीजल डालकर आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। सैफई में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने एक लड़के पर छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -रामदमन सिंह, सीओ चकरनगर