फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: रहस्यमय ढंग से सगी बहनों सहित तीन किशोरी लापता, 72 घंटे बीत जाने के बाद पता नहीं कर सकी पुलिस

Wed, 09 Nov 2022 07:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सगी बहनों सहित तीन किशोरियां लापता हो गईं। किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
बसरेहर कस्बे में सीसीटीवी कैमरा चेक करती चौबिया पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में रहस्यमय ढंग से सगी बहनों सहित तीन किशोरियां लापता हो गईं। किशोरियों की तलाश में थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है। 72 घंटे बीत जाने के बाद भी किशोरियों का कुछ पता नहीं चला है। सगी बहनें सैफई की और एक अन्य किशोरी चौबिया क्षेत्र की है।

विज्ञापन


सैफई के नरोहली गांव निवासी नेकराम जाटव ने बताया कि दो बेटियां निधि (13) और नेहा (14)  रविवार को हैवरा कोठी स्थित बाजार गईं थीं। रात तक दोनों घर नहीं लौटीं तो गांव सहित आसपास के क्षेत्र में तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारी में जानकारी की थी। दोनों बहने अपने साथ कपड़े और मोबाइल लेकर गई हैं। सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश में सर्विलांस टीम को लगाया गया है। जल्द ही किशोरियों को तलाश लिया जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, चौबिया के बरालोकपुर गांव निवासी विशुनलाल ने बताया कि बेटी सुंदरम (15) बसरेहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। सोमवार सुबह सात बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। नौ बजे के आसपास स्कूल से फोन आया कि बेटी स्कूल नहीं पहुंची है। बेटी के स्कूल न पहुंचने की बात सुन घर में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन परिवार के सभी सदस्य गांव और रिश्तेदारी में बेटी की तलाश में जुट गए, लेकिन देर रात तक पता नहीं चला। कार्यवाहक चौबिया थाना प्रभारी लोकेश सैनी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की तलाश के लिए बसरेहर कस्बे और स्कूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें