डॉक्टरों और छात्रों में आक्रोश
डॉ. सुशील के हाथ में चोट लग गई। दो बदमाशों को कैंपस के चिकित्सकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। विश्वविद्यालय के आवासीय कैंपस में घुसकर साथी डॉक्टर पर हमला होने पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा।
विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. एसपी सिंह, डीन मेडिकल डॉ. पीके जैन, प्रो. डॉ. आदेश कुमार, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. संदीप यादव, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ. विश्व, डॉ. गोविंद सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और मेडिकल छात्र रात को ही थाने का घेराव कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी सजा दिलाने की मांग करने लगे। बढ़ते बवाल को देखते हुए प्रभारी एसडीएम रामदयाल, थाना सैफई पहुंचे और चिकित्सकों को काफी समझाकर शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ सुगंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया गया।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि डॉ. सुशील कुमार यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है। वहीं, पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ जारी है।