Etawah News: सैफई में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने डॉ. लाल पालीवाल पैथोलॉजी में चोरों ने सेंध लगाई। चोर एक सेट्यूफ्यूज मशीन, कॉपर के तार और एक चांदी की मूर्ति चुराकर फरार हो गए।
इटावा जिले के सैफई में स्थित सुपर स्पेशलिटी 500 बेड अस्पताल के ठीक सामने बनी डॉक्टर लाल पालीवाल पैथोलॉजी में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर पैथोलॉजी लैब के जंगले तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही चोरों ने सबसे पहले वहां रखी सेट्यूफ्यूज मशीन और कॉपर के तार चुरा लिए। इसके बाद, चोरों ने एक और कमरे का जंगला तोड़ा और उसमें रखी चांदी की मूर्ति पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर तेज सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह हैरानी की बात है कि एक बड़े अस्पताल के बिल्कुल सामने ऐसी चोरी की वारदात हुई, जो चोरों के बुलंद हौसलों को दर्शाती है। पुलिस अब चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।