कानपुर में मिलावटी और नकली दूध की आशंका के चलते खाद्य विभाग ने मंधना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। सुबह-सुबह फूड इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब चार दर्जन दूधियों के दूध से भरे पीपों से सैंपल लिए। इस कार्रवाई को देखते ही कई दूधिए अपने दूध के पीपे और बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। खाद्य विभाग की इस अचानक हुई जांच से दूध माफियाओं में हड़कंप मच गया। सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।