फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: तालाब किनारे मिला प्रधान के भतीजे का शव, सीने में लगी थी गोली, एक दिन पहले हुई थी गोदभराई, जांच शुरू

Sun, 08 Feb 2026 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा के कुइता सरैया में ग्राम प्रधान के भतीजे ओमबाबू का शव रविवार सुबह तालाब किनारे मिला। एक दिन पहले ही उसकी गोदभराई हुई थी, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में ताखा थाना क्षेत्र के कुइता सरैया गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के प्रधान के भतीजे का शव तालाब के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान ओमबाबू उर्फ नीलू (28) पुत्र निवासी कुइता सरैया के रूप में हुई है। शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर सरसई नावर-ताखा मार्ग से लगभग दो 200 मीटर अंदर तालाब के किनारे पड़ा था।

विज्ञापन

युवक के सीने में गोली लगी हुई थी, जबकि शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि शनिवार को ओमबाबू की गोदभराई की रस्म औरैया जनपद के उमडेरी गांव में संपन्न हुई थी।

विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

इससे परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों के अनुसार ओमबाबू रविवार तड़के करीब चार बजे घर से निकला था और लगभग सात बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें