फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: शिवपाल बोले- आजमगढ़ और रामपुर सीटों पर लोकसभा के उपचुनाव में सबको पता है हार की वजह

Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शिवपाल यादव ने आजमगढ़ और रामपुर सीटों पर लोकसभा के उपचुनाव के परिणाम पर कहा कि अब मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। सभी देख रहे थे कि मैं शांत बैठा था। वैसे हार की वजह सबको पता है। 
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ और रामपुर सीटों पर लोकसभा के उपचुनाव के परिणाम पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है, मैं तो चुप बैठा था। अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सबको जनता का जनादेश स्वीकार कर लेना चाहिए। चुनाव प्रचार से दूरी के सवाल पर शिवपाल ने कहा अब मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। सभी देख रहे थे कि मैं शांत बैठा था। वैसे हार की वजह सबको पता है। 
विज्ञापन


पिछड़ते ही धर्मेंद्र के घर पर पसरा सन्नाटा
अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से सपा के प्रत्याशी थे। उनकी जीत के प्रति सैफई और आसपास के सपाई आश्वस्त थे। सुबह मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही कार्यकर्ता सैफई में धर्मेंद्र के घर जाकर पिता अभयराम सिंह यादव से मिलने लगे। धर्मेंद्र के आगे रहने की खबर से जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी गई। दोपहर बाद भाजपा प्रत्याशी आगे हो गए। जैसे-जैसे वोटों का अंतर बढ़ता गया, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं की संख्या कम होती गई। परिणाम आने तक सन्नाटा छा गया। सपाइयों ने भाजपा पर प्रशासन के बल पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें