फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंगार समाज की एकजुटता पर जोर

विज्ञापन
फोटो नंबर-5- बुंदेलखंड खंगार आरख समाज अधिकार मंच के चिंतन शिविर में मंचासीन पदाधिकारियों का स्वाग - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड अधिकार मंच के तत्वावधान में खंगार आरख समाज के चिंतन शिविर में पांच बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें समाज में राजनैतिक चेतना व एकजुटता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यालय के नगर पालिका टाउनहाल कर्वी में खंगार आरख समाज के चिंतन शिविर में राजनैतिक, शैक्षिक, आर्थिक, समाज की बेहतरी आदि बिंदुओं पर चर्चा की है। बुंदेलखंड अधिकार मंच के संस्थापक अमित खंगार ने कहा कि गौरवशाली इतिहास के बावजूद वर्तमान में समाज हाशिए पर है। समाज को राजनैतिक भागीदारी मिले इसके लिए मिलकर कार्य करना होगा।
प्रदेश अध्यक्ष जुगुलकिशोर आरख ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए स्वावलंबी बनें। राजनैतिक भागीदारी भी जरूरी है। अध्यक्षता भोलानाथ खंगार ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार ठाकुर, महिला प्रदेश अध्यक्ष रंजना सिंह खंगार, कोषाध्यक्ष कृपाल सिंह, विनय सिंह, तीरथ सिंह, तनुजा खंगार, राम सिंह, हीरो सिंह, पिंटू सिंह, रवि सिंह, छेदीलाल खंगार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें