नशे में धुत होकर आया और गाली-गलौज शुरू कर दी
सोमवार रात वह नशे में धुत होकर घर आया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया, तो उसने पहले बेटे शिवांश (3) को पीटा। इसके बाद उसकी गोद खेल रही बेटी दिव्यांशी (साढ़े चार माह) को छीनकर जमीन पर पटक दिया। लहूलुहान बच्ची को लेकर विवि पहुंची वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
जसवंतनगर के विहारीपुरा गांव में जांच करती सीओ आयुषी सिंह
- फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंगलवार सुबह मोहनी दिव्यांशी का शव लेकर अपने मायके इकदिल के नेवरपुर गांव पहुंची। इसके बाद मायकेवालों ने पुलिस घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने पुलिस टीम के साथ नेवरपुर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पहले पति की मौत के बाद देवर से हुई थी शादी
मृतका की मां मोहनी की जिंदगी दुखों से भरी रही है। उसके पहले पति सतीश की दो साल पहले ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन ने उसकी शादी देवर नारायन से करा दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि नारायन की प्रताड़ना से तंग आकर मोहनी मायके चली गई थी, लेकिन 15 दिन पहले ही वापस आई थी। उसे क्या पता था कि जिस चौखट पर वह गृहस्थी बसाने लौटी है। वहीं, से उसकी बेटी को पिता के हाथों मौत मिलेगी।
मृतका की मां मोहिनी से पूछताछ करते हुए इकदिल थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान
- फोटो : amar ujala
सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मासूम की मौत हो गई। मोहिनी की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी