फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Theft Case: प्रो. रामगोपाल यादव बोले- 20 हजार करोड़ का हुआ घपला, बड़े लोग हैं शामिल, कही ये बात

Wed, 01 Jul 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने राम मंदिर निर्माण में 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बदलाव होगा।
विज्ञापन
पौधरोपण करते प्रो. रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर से 20 हजार करोड़ का घपला किया गया है। इसमें बड़े लोग शामिल हैं। यह बात बुधवार को सैफई में सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कही। 

विज्ञापन

कहा कि मंदिर के सोना-चांदी, हीरे के हार का पता ही नहीं है। बताया कि जनता भ्रष्टाचार के शासन से ऊब चुकी है और अखिलेश ही मुक्ति दिला सकते हैं। बोले- अखिलेश यादव अकेले हैं जो इस दमन अत्याचारी शासन से मुक्ति दिला सकते हैं।

विज्ञापन

अमलतास के 53 पौधों को भी रौंपा
जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अखिलेश शतायु हों और 2027 के चुनाव में इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर मुख्यमंत्री बनें यही हमारा आशीर्वाद है। रामगोपाल यादव ने सैफई में अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर अमलतास के 53 पौधों को भी रौंपा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें