घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया
एंबुलेंस चालक आगरा कानपुर नेशनल हाईवे-19 होकर ले जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे इकदिल के पास पहुंचे चालक को झपकी आने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर हाईवे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे उमाकांत पांडे, उनकी साली और बेटे की सास घायल हो गईं। बेटा अविनाश, भाई विकास और चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।