अखिलेश के दौरे पर आपत्ति पर उठाए सवाल
राम गोपाल यादव ने आगे सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव प्रभु श्री राम के दर्शन करने और अपनी आस्था प्रकट करने अयोध्या जा रहे हैं, तो इससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्या दिक्कत हो सकती है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री को अखिलेश यादव के इस धार्मिक दौरे से इतनी ज्यादा परेशानी और बौखलाहट क्यों हो रही है, यह समझ से परे है।