फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: उत्कृष्ट सेवा के लिए नौ पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, एडीजी ने पहनाए मेडल…एसएसपी ने सभी को दी बधाई

Fri, 15 Aug 2025 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: जिले में थानाध्यक्ष लवेदी एसआई प्रीति सेंगर और सोशल मीडिया सेल के अभय शुक्ला समेत पांच को रजत पदक से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर एडीजी और एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
जिले के सम्मानित पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में डीजीपी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया है। सभी को एडीजी ने मेडल पहनाया है। एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी है। शौर्य/ऑपरेशनल कार्य के आधार पर एसआई प्रीति सेंगर थानाध्यक्ष लवेदी, एसओजी के आरक्षी अरुण कुमार, साइबर थाना के आरक्षी बृजेश शुक्ला, सोशल मीडिया सेल के आरक्षी अभय शुक्ला को रजत पदक से नवाजा गया।

विज्ञापन

सेवाभिलेख के आधार पर फायरमैन महिपाल सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार सचान को भी रजत पदक सौंपा गया। सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न  हेड कांस्टेबल चालक धर्मेंद्र कुमार, एसआई विनय कुमार द्विवेदी और हेड कांस्टेबल रावेंद्र कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें