इटावा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा प्रधानमंत्री बनने के बाद नेहरू ने देश की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। आजादी के समय भारत काफी गरीब था, उनके प्रयास से ही देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ा। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा नेहरू की नीतियों के कारण ही आज देश आत्मनिर्भर बन सका है। जिला उपाध्यक्ष आरबी सिंह पाल, महासचिव आलोक यादव, अरुण यादव, सरबर अली, आसिफ जादरान, संजय तोमर, सुरेंद्र सिंह तोमर,अश्वनी कश्यप, रवि यादव, आकाश कुमार आदि उपस्थित रहे।