फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: गनर का कंधा लगने से वंदे भारत के सामने गिरी थीं विधायक, जीआरपी की जांच में सामने आई ये बात

Wed, 18 Sep 2024 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय सदर विधायक सरिता रेलवे ट्रैक पर गिर गई थीं। मामले में फुटेज के आधार पर जीआरपी की ओर से आगरा एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है। जिसमें गनर का कंधा लगने से गिरने की बात कही गई है।
विज्ञापन
ट्रैक पर गिरीं भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय सदर विधायक सरिता के रेलवे ट्रैक पर गिरने के मामले में जीआरपी ने वीडियो फुटेज के आधार पर की गई जांच की रिपोर्ट एसपी रेलवे आगरा को भेज दी है। विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं पर धक्का देने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी, लेकिन जीआरपी की रिपोर्ट में मामला अलग ही निकला। उन्हें वहां मौजूद गनर का धक्का लगा था।

विज्ञापन


इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने प्लेटफॉर्म पर पहुंची थीं। वह प्लेटफॉर्म पर हरी झंडी दिखा रही थीं, तभी धक्का-मुक्की हो गई और फिसलने से रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं थीं। विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं पर धक्का देने के आरोप लगाए थे, लेकिन जीआरपी की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया गनर से धक्का लगने की बात सामने आई है। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि गनर किसका था।

Trending Videos
विज्ञापन

जीआरपी ने रिपोर्ट में यह किया जिक्र
इटावा जीआरपी थाना प्रभारी ने एसपी रेलवे आगरा को मामले की रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया है कि 16 सितंबर को वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के लिए इटावा स्टेशन पर सांसद जितेंद्र कुमार, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया के अलावा भाजपा और सपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस वजह से भीड़ अधिक हो गई थी। इन लोगों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ये लोग नहीं माने। मुख्य अतिथि गीता शाक्य और पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे थे, तभी विधायक सरिता भदौरिया को भी बुलाया गया, जैसे ही वह झंडी दिखाने के लिए आगे आईं, इसी दौरान गनर का कंधा लगा और विधायक गिर गईं।

वीडियो फुटेज के आधार पर रिपोर्ट बनाकर भेजी है। जिसमें प्रथम दृष्टया वर्दी पहने एक व्यक्ति का धक्का लगना दिख रहा है। चूंकि मौके पर कई जनप्रतिनिधि थे और उनकी सुरक्षा में कई गनर लगे थे। ऐसे में वह व्यक्ति किसका गनर है इसकी जांच कराई जा रही है।- शैलेश निगम, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी इटावा
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें