फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शेरनी गौरी व जेनिफर ने खाया मीट, हालत में सुधार, पहले से अधिक दिखी फुर्ती

Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शेरनी गौरी और जेनिफर की हालत में सुधार हो रहा है। दोनों ने सूप के साथ ही 100 ग्राम से एक किलोग्राम के बीच मीट खाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा सफारी पार्क में कोरोना की चपेट में आईं शेरनी गौरी और जेनिफर की हालत में सुधार हो रहा है। दोनों ने सूप के साथ ही 100 ग्राम से एक किलोग्राम के बीच मीट खाना भी शुरू कर दिया है। दोनों की चहलकदमी भी बढ़ गई है। बीमार शेरनियों की हालत में सुधार देख सफारी पार्क प्रशासन ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन


साथ ही दोनों शेरनियों के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद भी जताई है। सफारी पार्क के 18 शेर व शेरनियों में दो शेरनियां गौरी और जेनिफर करीब 20 दिन पहले कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सफारी पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद से दोनों बीमार शेरनियां सफारी पार्क के भीतर अस्पताल में भर्ती हैं।

दोनों का आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। देश व प्रदेश के पशु चिकित्सकों की देखरेख से चल रहे इन शेरनियों के इलाज में फायदा भी नजर आने लगा है। दोनों शेरनियों की तबीयत में पहले की अपेक्षा काफी सुधार बताया जा रहा है। सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि गौरी व जेनिफर की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट पहले से बेहतर आई है।
विज्ञापन


इन दोनों शेरनियों की हालत में सुधार भी नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों शेरनियों ने सूप के साथ ही सौ से एक किलोग्राम मात्रा के बीच मीट खाना शुरू कर दिया है। दोनों के शरीर की फुर्ती भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इन दोनों शेरनियों से ही कुनबा बढ़ाने की सबसे ज्यादा संभावना है। इसलिए इन शेरनियों की सेहत पर पल-पल नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें