फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पेड़ में फंसा मिला तेंदुए का शव, वन विभाग की टीम ने जताई ये आशंका

Mon, 28 Nov 2022 05:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में पेड़ में तेंदुए का शव फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
पेड़ में फंसा मिला तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में उदी के मुरेंक गांव में एक तेंदुए का शव पेड़ में फंसा मिला। शव पेड़ की दो डंगालों के बीच फंसा था। सूचना पर पहुंची वन विभाग और सेंचुरी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आशंका है कि शिकार के समय पेड़ पर चढ़ते समय तेंदुआ हादसे का शिकार हुआ।

विज्ञापन


वन रेंजर हरि किशोरी शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे उदी के मुरेंक गांव में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि ओम प्रकाश बघेल के खेत में लगे पेड़ की दो डंगालों के बीच में तेंदुए का शव फंसा हुआ था।

वन रेंजर ने बताया कि आशंका है कि शिकार करते समय तेंदुआ डंगालों के बीच फंस गया होगा। आसपास जंगल होने कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। भूख और प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें