इटावा जिले में बकेवर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगी है, जबकि एक दरोगा भी घायल हो गया। आरोपी के पास से चोरी का ट्रैक्टर, कारतूस और तमंचा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ इटावा, जालौन और मैनपुरी में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं।
रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बकेवर थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रहा थी। इकनौर हरचन्दी गांव के जाने वाले तिराहा के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिया। टीम ने उसे रोकने का प्रयास तो आरोपी ने फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।