फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा नेता को फंसाने का साजिशकर्ता शैलेंद्र गिरफ्तार, अब तक अखिलेश दुबे प्रकरण में तीसरी गिरफ्तारी

Sun, 17 Aug 2025 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भाजपा नेता को झूठे दुष्कर्म के आरोप में फंसाने के मामले में पुलिस ने शैलेंद्र यादव उर्फ टोमू को गिरफ्तार किया है। यह अधिवक्ता अखिलेश दुबे प्रकरण में तीसरी गिरफ्तारी है।
विज्ञापन
आरोपी अखिलेश दुबे और लवी मिश्रा और पीड़ित रवि सतीजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता रवि सतीजा को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने वाला अधिवक्ता अखिलेश का साथी शैलेंद्र यादव उर्फ टोनू रविवार दोपहर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह भी अधिवक्ता है। बर्रा, नौबस्ता और किदवईनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे नौबस्ता बाईपास के पास से पकड़ा है। नौबस्ता पुलिस ने थाने में रखकर उससे पूछताछ की है।

विज्ञापन


भाजपा नेता रवि सतीजा ने छह अगस्त को शैलेंद्र, अखिलेश दुबे व अन्य के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि शैलेंद्र ने अखिलेश के कहने पर रुपयों का लालच देकर सामूहिक दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने के लिए किशोरी को तैयार किया था। इसके बदले में उसे कुछ हजार रुपये दिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले को खत्म कराने के बदले अखिलेश दुबे ने 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे को बर्रा पुलिस ने छह अगस्त को एसआईटी के कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था जबकि उसके साथी लवी मिश्रा को उसी दिन नौबस्ता-घाटमपुर रोड से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को सात अगस्त को जेल भेजा था
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इसी मामले में वांछित चल रहे अधिवक्ता शैलेंद्र की तलाश में पुलिस ने शनिवार को बर्रा स्थित सोना मेंशन से लेकर कानपुर देहात के अकबरपुर स्थित उसके होटल तक दबिश दी थी। इस दाैरान नाैबस्ता बाईपास से शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें