फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: लव मैरिज के बाद पति ने दी छोड़ने की धमकी, रामनगर पुल से कूदकर जान देने पहुंची महिला; पुलिस ने बचाया

Tue, 24 Mar 2026 01:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: रामनगर पुल पर पति की धमकी से आहत एक महिला ने कूदकर जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे सुरक्षित घर भेजा।
विज्ञापन
पुल के ऊपर खड़ी महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में शहर के रामनगर पुल पर सोमवार शाम चार बजे महिला ने पति के छोड़ देने की धमकी के बाद कूदकर जान देने का प्रयास किया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाकर शांत कराया। साथ ही, पति पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया। सोमवार शाम करीब चार बजे शहर के रामनगर पुल पर एक महिला पति से विवाद पहुंच गई।

विज्ञापन

उसने पुल से कूदने का कूदकर जान देने का प्रयास किया। राहगीरों ने यह देख वह रुक गए। साथ ही, महिला का प्रयास करने लगे। महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे, बल्कि पति को बुरा भला कहरकर बार-बार जान देने की बात कह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसने लव मैरिज की थी। बाद में पति छोड़ने की धमकी दे रहा है। इसको लेकर आए दिन विवाद होता है।

विज्ञापन

पति को समझाने के लिए बुलाया गया थाने
स्थानीय लोगों ने यह देख तुरंत यूपी डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को समझाकर शांत कराया। थाना सिविल लाइंस के थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि महिला के पति ने लव मैरिज के बाद छोड़ने की धमकी दी। इससे महिला ने आत्मघाती उठाने का प्रयास किया था। महिला को समझाकर उसे घर भेज दिया। साथ ही, उसके पति को समझाने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें