फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: गणित का पेपर बिगड़ने पर हाईस्कूल की छात्रा ने दी जान, घर पर फंदे से लटका मिला शव

Sat, 21 Feb 2026 09:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
अनुष्का की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणित का पेपर बिगड़ने से परेशान छात्रा ने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करके पोस्टमार्टम कराया है। सत्यवीर सिंह निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी बीएसएफ में जवान हैं। वर्तमान में गंगानगर में तैनात थे। फिलहाल में दिल्ली में आयोजित एआई सबमिट कार्यक्रम में ड्यूटी लगी हुई थी। घर में उनकी पत्नी हेमलता, बेटी अनुष्का (15) और बेटा लकी थे। सत्यवीर की बेटी सीबीएसई बोर्ड के एक विद्यालय में दसवीं की छात्रा थी। वह बोर्ड परीक्षाएं दे रही थीं। शुक्रवार दोपहर बाद मां और भाई बाजार चले गए थे। रात में दोनों घर लौटे तो घर के दरवाजे खुले हुए थे। दोनों आवाज देते हुए अंदर गए तो कमरे में पंखे पर दुपट्टे से बनाए फंदे से छात्रा लटकी हुई थी।

विज्ञापन


यह देखकर मां और भाई के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला कि 17 फरवरी को छात्रा ने गणित का पेपर दिया था। वह खराब होने के बाद से वह तनाव में चल रही थी। प्रथम दृष्टया उसने इसी तनाव में जान दी है। पिता ने बताया कि घर में कोई और समस्या नहीं थी। पेपर को लेकर ही परेशान चलने की बात पत्नी ने बताई है। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक ने साक्ष्य जुटाए हैं। जांच की गई है। इसमें प्रथम दृष्टया आत्महत्या की ही बात सामने आई है। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें