पीडब्लूडी की जमीन से हटा अवैध कब्जा
- फोटो : amar ujala
इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित पीडब्ल्यूडी की जमीन से अवैध कब्जे को हटवाने के लिए शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। एसडीएम काव्या सी और सीओ सिटी अभय नारायण के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटवाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर तहसीलदार दिलीप कुमार भरथना, एसडीओ प्रेमचंद विद्युत विभाग, नगर पंचायत श्याम बच्चन सरोज आदि मौजूद रहे।