फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया के बदमाशों ने की थी झारखंड एक्सप्रेस में लूटपाट, छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने भेजा जेल

Sat, 12 Oct 2019 01:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड एक्सप्रेस ट्रेन में औरैया के बदमाशों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। उनके पास से लूटे गए रुपये और सामान बरामद किया गया है। तीन बदमाश फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही झारखंड एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों के साथ गुरुवार को लूटपाट की गई थी। बदमाशों के हमले से जनरल कोच का यात्री बिहारी प्रदेश के कटिहार जिले के मूसानगर थाना कोढा निवासी मुन्ना पुत्र अब्दुल कुददूस घायल हो गया था।

उसने ही वारदात की सूचना जीआरपी को दी। इसके बाद मुखबिर से जानकारी लेकर साम्हों स्टेशन के पास घायल यात्री के साथ दबिश दी गई। वहां से शफीक उर्फ सारिफ पुत्र सफीउल्ला खां निवासी शास्त्रीनगर बढ़ी मंडी थाना दिबियापुर जनपद औरैया, अयूब पुत्र आबिद निवासी दिबियापुर औरैया, आशीष उर्फ कल्लू पुत्र अशोक कुमार निवासी लोहिया नगर थाना दिबियापुर औरैया, नफीस पुत्र समीउल्ला खां निवासी शास्त्रीनगर थाना दिबियापुर औरैया, रिजवान पुत्र शमशाद निवासी भरा मुहल्ला कस्बा फफूंद औरैया, कन्हैया गुप्ता पुत्र प्रेमबाबू गुप्ता निवासी संजय कालोनी थाना दिबियापुर औरैया को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से लूटे गए 9200 रुपये, लाल रंग का बैग, पांच मोबाइल फोन और बैगनआर कार बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लूटपाट के बाद बदमाश इसी कार से भाग जाते थे। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने 15 दिन पहले भी इसी ट्रेन में एक महिला का पर्स छीनने की घटना को कबूल किया है। करीब पांच से अधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात बदमाशों ने स्वीकारी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें