फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सप्लाई से जुड़ी कंपनी पर लगाया भुगतान न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऑनलाइन फूड सप्लाई के भुगतान में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नगर के कई होटल संचालकों ने शुक्रवार को एक कंपनी के कर्मचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

करीब आधा दर्जन होटल व रेस्टोरेंट संचालक थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि ऑनलाइन बुक किया हुआ भोजन व फास्ट फूड घरों तक पहुंचाने का एक कंपनी से अनुबंध किया था। कंपनी को अपना कमीशन लेकर इसका भुगतान करना था। लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया है।
जिसके चलते जिले के करीब 31 होटल व रेस्टोरेंटों संचालकों का करीब 12 लाख रुपये कंपनी पर बकाया है। शुक्रवार को इटावा पहुंचे इस कंपनी के कर्मचारी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। इस संबंध में एक होटल के संचालक विपुल शर्मा ने बताया कि उनके होटल का करीब 10 हजार रुपये कंपनी पर बकाया है। इसी तरह अन्य लोगों का कंपनी पर बकाया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट संचालक ने कंपनी के एक व्यक्ति को पकड़कर थाने लेकर आए थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें