फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: जन्मदिन पार्टी में झगड़े के बाद दोस्त की हत्या; आरोपी की पुलिस से मुठभेड़…पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इटावा में जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद नाबालिग दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जन्मदिन पार्टी में झगड़े के बाद किशोर की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार तड़के मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है। हत्या में सहयोग करने वाले एक अन्य दोस्त को भी गिरफ्तार किया है। एलिश उर्फ आर्यन (17) निवासी झिदुआ, भरथना बसरेहर के नगला बल्लभ गांव में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने सोमवार को गया था।

विज्ञापन

यहां उसका दोस्तों से झगड़ा हो गया था। उसने अपने चचेरे भाई बीटू को फोन पर झगड़े की जानकारी भी दी थी। इसके बाद उसका शव चांपानेर चौराहे पर पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह अतुल पुत्र महेंद्र पाल की घेराबंदी कर ली। आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अतुल के बाएं पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन

गोली मारने की बात स्वीकारी है
उसे घायल अवस्था में ले जाकर इलाज दिलाया गया। वहीं, हत्या में साथ देने वाले पंकज पुत्र शिवनाथ निवासीगण संतोषपुर घाट बसरेहर इटावा को गिरफ्तार को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने पूछताछ में भी गोली मारने की बात स्वीकारी है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें