फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: वाहन चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइक, एक असलहा और चाकू बरामद

Sun, 08 May 2022 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें, एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया हैं। शनिवार की रात नगला कन्हई के पास हाईवे पर अंडरब्रिज के पास एसआई नागेंद्र सिंह चौधरी, एसआई कपिल सिंह टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन लोगों को रोका तो भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद हुआ है। थाने लाकर पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना सत्येंद्र यादव निवासी नगला कन्हई थाना जसवंतनगर, सनोज यादव निवासी सिंहपुर थाना करहल जनपद मैनपुरी, शोएब खान निवासी देवली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी बताया।

तीनों की निशादेही पर कचौरा मार्ग रेलवे पुल के नीचे थाना सिविल लाइन क्षेत्र से सचिन निवासी नगला निहाल थाना जसवंतनगर और अतुल निवासी नगला कन्हई थाना जसवंतनगर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई तीन बाइक, एक कटी बाइक के इंजन और कलपुर्जे बरामद किए है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें