सौरिख थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में ननिहाल से घर जाते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव निवासी अतुल ( 22) पुत्र दौजीराम शनिवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में ननिहाल मामा राकेश कुमार के यहां गया था। देर रात वापस जाते समय एक्सप्रेसवे सर्विस रोड नगला झाबर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुजर रहे राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने अज्ञात वाहन की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक आलम सिंह ने बाइक के कागजों से शव की शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के पहुंचने पर रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।