फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Fire: शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, 27 लाख का सामान जलकर राख, दमकल की दे गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 15 Nov 2024 05:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: वैदपुरा थाने के पास स्थित दुकानों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में तीन दुकानों को 27 लाख  रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
Etawah Fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के वैदपुरा थाने के पास शॉर्ट सर्किट से खाद बीज व जनरल स्टोर सहित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में 27 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, वैदपुरा थाना से 350 मीटर दूरी पर गुरुवार रात 12 बजे तीन दुकानों में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसमें खाद बीज भंडार के मालिक विश्वनाथ सिंह निवासी नगला करन ने बताया कि वह गुरुवार शाम साढ़े छह बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे।
रात करीब एक बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। इस पर वह दुकान पर पहुंचा और देखा कि आग की लपटें उठ रही थीं। इसमें नकदी सहित लगभग 20 से 22 लाख रुपये का खाद बीज व पेस्टिसाइड का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अन्य दुकानों का भी सामान जलकर राख
इसी प्रकार पड़ोस के दुकानदार नगला करन निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके जनरल स्टोर में चार फ्रिज व ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, रजमऊ निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसके जनरल स्टोर में रखा सामान व चार फ्रिज लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।

दुकानदारों को आर्थिक मदद दी जाए
थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अन्य दुकानदारों के सहयोग से पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके तब सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया और विद्युत सब स्टेशन से सप्लाई काटी गई। बाजार के व्यापार मंडल ने शासन से मांग की इन दुकानदारों को आर्थिक मदद दी जाए।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि वैदपुरा चौराहा पर गस्त कर रही पुलिस ने सूचना दी थी। इस पर तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण पता चला है। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि दुकान बंद करते समय देख लें कि कोई भी खुला तार तो नहीं है, जिससे शॉर्ट सर्किट से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें