फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: कबाड़ के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान, दमकल ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 18 Jun 2024 06:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: रामलीला रोड पर स्थित गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग से लाखों का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का कबाड़ जलने का अनुमान लगाया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला रोड पर स्थित कबाड़ का गोदाम है। गोदाम मालिक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक आग लगी थी।

विज्ञापन



इसकी जानकारी उन्हें स्थानीय लोगों ने दी। जब वह मौके पर पहुंचे तब गोदाम में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही थीं। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोदाम मालिक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आग से करीब 35 लाख रुपये का सामान जल गया। वीरेंद्र गुप्ता शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। आशंका है कि किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दी जिससे आग लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें