फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मालखाने में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, असलहा व कारतूस जले

Mon, 11 Mar 2024 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में कचहरी परिसर स्थित मालखाने में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। 
विज्ञापन
मालखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के इटावा जिले में कचहरी परिसर में स्थित मालखाने में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से असलहा, कारतूस समेत सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कचहरी परिसर स्थित मालखाने से धुंआ निकलने पर अधिवक्ताओं ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को बुलाकर मालखाने का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही मालखाने में आग की तेज लपटों से उसमें रखा सारा सामान जल गया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी व एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मालखाने में आग से असलहा, कारतूस व साइकिलें जलकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें