फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, छह घायल

Sun, 10 Mar 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर इकदिल ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही कार घुस गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रॉली पलटने से हाईवे पर ईंटें बिखरने से यातायात बाधित हुआ।
विज्ञापन

कार सवार चार लोग जयगुरुदेव आश्रम खितौरा से इटावा की तरफ जा रहे थे। रविवार शाम करीब पांच बजे ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार पीछे से घुस गई। ट्रैक्टर चालक यशपाल सिंह व ट्रैक्टर पर बैठा एक मजदूर अल्लाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार अभिषेक निवासी लुहन्ना सिविल लाइन ने बताया कि दोस्त मोहन व चंद्रशेखर निवासी नसीब बिहार चौहान पट्टी थाना लोंनी जिला गाजियाबाद और आकाश निवासी बनारस जयगुरुदेव मंदिर से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ईंटों से लदी ट्रॉली पलटने से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली व कार को हटवाया और यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें