फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: सहकारी बैंक घोटाले में फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की का नोटिस, सात नामजद सहित 14 को भेजा जा चुका जेल

Wed, 30 Oct 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
सहकारी बैंक में करोड़ों रुपये के घोटाले में आरोपियों के हाजिर न होने पर पुलिस ने कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी कराया है। वहीं, एक नामजद लिपिक ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। मामले में अब तक सात नामजद व सात अन्य को जेल भेजा जा चुका है। विवेचक भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में लिपिक रिंकी ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की आईडी से अलग-अलग खातों में धोखाधड़ी से रुपये भेजने का आरोप है। फरार चल रहे वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजीव मिश्रा व अमित के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश कराया गया है। इनकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। बता दें कि जिला सहकारी बैंक के उपमहाप्रबंधक उमेश कुमार व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजीव त्रिपाठी ने शहर के नौरंगाबाद स्थित बैंक शाखा की जांच की थी। जांच में 24,18,66000 रुपये का गबन व 72,30,013 रुपयों की अनियमितता मिलने पर 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्पेशल ऑडिट टीम के जांच करने पर घोटाले की धनराशि 102 करोड़ रुपये सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें