इस बीच गांव के पास सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा देखकर हड़कंप मच गया। सूचना पर बिजौली चौकी प्रभारी विनय द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करके शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है। युवती सलवार सूट पहने हुए है। युवती के मुंह से खून निकला हुआ था। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिनाख्त होने के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा।