फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हेयर ऑयल से भरे कंटेनर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sun, 29 Jan 2023 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में ऑयल से भरे कंटेनर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह हेयर ऑयल से भरे कंटेनर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया। कंटेनर में भरे ऑयल ने स्थिति और विकराल कर दी। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक एक्सप्रेस-वे का यातायात बाधित रहा। कंटेनर चालक अनिल यादव निवासी बेलतला गुवाहटी ने बताया कि एक कंपनी का हेयर ऑयल कंटेनर में भरकर गुवाहटी से जयपुर के लिए निकला था। सुबह करीब साढ़े छह बजे एक्सप्रेस-वे पर चलते कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

कंटेनर में ऑयल भरा होने के कारण आग तेजी से फैली। धुआं उठता देख उसने जब तक कंटेनर रोका तब तक आग और विकराल हो गई थी। किसी तरह उसने कूदकर खुद को बचाया। यूपीडा कर्मियों ने कंटेनर में आग लगी देख ऊसराहार थाना पुलिस और दमकल को जानकारी दी।
विज्ञापन


करीब 45 मिनट बाद दमकल मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी ग्रामीण जतपाल सिंह ने बताया कि हेयर ऑयल भरा होने के कारण आग तेजी से फैली। जब तक इसे काबू पाया जाता तब तक कंटेनर और इसमें रखा ऑयल पूरी तरह जल चुका था। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें