इटावा जिले के इकदिल में दिल्ली से कानपुर जा रही निजी बस कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर आगे जा रहे डंपर से टकरा गई। हादसे में पांच सवारी घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। दिल्ली से कानपुर जा रही बस बुधवार सुबह करीब सवा चार बजे इकदिल थाना क्षेत्र के पिलखर नहर पर आगे जा रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने पर उसमें जा घुसी।
हादसे में अशोक मिश्रा (55) निवासी बर्रा कानपुर, प्रतिभा शुक्ला पत्नी विपिन पांडे (27) निवासी फजलगंज कानपुर, प्रतिभा शुक्ला उर्फ प्रतिमा पत्नी ओम नारायण शुक्ला (50) निवासी फजलगंज कानपुर, रोबिन (30) निवासी नंद ग्राम गाजियाबाद और जॉन सी ( 20) निवासी सेक्टर 15 नोएडा घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बस में सवार अन्य 55 यात्री भी मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। हादसे के बाद कुछ देर कानपुर जाने वाली लाने पर यातायात प्रभावित रहा। क्रेन से बस हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।