फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप, दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 16 Jun 2024 06:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
महिला की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर के अंदर तलघर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पति पर महिला की पीट-पीटकर हत्या करके फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कस्बा के मोहल्ला हरीनगर रामटेक निवासी विकास कुमार की पत्नी ज्योति देवी (30) शनिवार शाम को खाना खाकर अपने पति के साथ छत पर जाकर सो गई। रविवार सुबह पति जागा तो उसे ज्योति दिखाई नहीं दी। जब वह घर के नीचे बने तलघर में पहुंचा तो ज्योति का शव छत पर पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटका हुआ था।

विज्ञापन


पत्नी का शव फंदे पर लटका देख पति के होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फंदे पर लटकी महिला के शव को नीचे उतरवाकर साक्ष्य जुटाए। पछाय गांव थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी 24 फरवरी 2016 में विकास के साथ की थी।

Trending Videos
विज्ञापन

पति विकास शराब के नशे में उनकी बेटी को पीटता था। ज्योति के दो बच्चे हैं। विकास के कोई काम न करने पर बच्चे भूखे रहते थे। नौ जून को दोनों बच्चों को प्रेम सिंह अपने साथ ले गए थे। रविवार सुबह उन्हें बेटी की मौत की जानकारी हुई तो वह दोनों बच्चों को लेकर परिजनों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को पीटकर हत्या करके फंदे पर लटका दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पोनिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें