बसरेहर के पत्तपुरा गांव में चल रही भागवत कथा से भाई के साथ लौट रही बहनों से बाइक सवार तीन बदमाशों से सोने के जेवर छीन लिए। बदमाश बसरेहर की तरफ फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी और सीओ ने जांच पड़ताल की। शिवम निवासी नगला भगत थाना अछल्दा, जिला औरैया रविवार को अपने बहनोई इंद्रपाल के बसरेहर स्थित गांव पत्तेपुरा में आयोजित भंडारे में गया था। वहां से वह अपनी बड़ी बहन नीतू और दीक्षा को लेकर गांव लौट रहा था।