Etawah News: भरथना-बकेवर मार्ग पर मोढ़ी गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें मौरंद लदे डंपर के नीचे आकर छात्रा की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया।
इटावा जिले के भरथना में मौरंग लदे डंफर के नीचे मंगलवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा आ गई। हादसे में छात्रा की कुचलकर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच पहुंची पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कर दिया। मोढ़ी गांव निवासी उमाशंकर राजमिस्त्री हैं।
विज्ञापन
उनकी बेटी सरिता (15) मोड़ा देव मंदिर के पास स्थित जन सहयोगी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में भरथना-बकेवर मार्ग पर पास से निकली तेज रफ्तार बाइक की वजह से हड़बड़ाकर छात्रा गिर गई।
डंपर चालक मौके से फरार
इस बीच पीछे से आ रहे डंफर का पिछला टायर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने गुस्से में सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर के नीचे आने से छात्रा की मौत हुई है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।