फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज बन गए इटावा के अंबर राणा, पीसीएस-जे 2018 में हासिल की 176वीं रैंक

Sat, 20 Jul 2019 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
पीसीएस जे 2018 में सफल होने के बाद इटावा के अंबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयेाग (यूपीपीएससी) ने रविवार की देर रात पीसीएस-जे 2018 का परिणाम जारी कर दिया। इसमें इटावा के आवास-विकास के रहने वाले अंबर राणा ने 176वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


अंबर के पिता एसपीएस राणा जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता और मां आशा राणा गृहिणी हैं। छोटी बहन खुशी नौंवी में पढ़ाई कर रही हैं। अंबर ने बताया कि उन्होंने 2007 में दसवीं की परीक्षा 72.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। 

वहीं 2009 में 12वीं की परीक्षा 58 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद सीएमआर लॉ स्कूल बंगलुरु में एडमिशन ले लिया। अंबर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। कहा कि जीवन में निरंतर मेहनत करने वालों को जरूर सफलता मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें