फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हूटरबाजों पर कसा शिकंजा, 115 वाहनों का हुआ चालान

Sun, 16 Jun 2024 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सीएम योगी की सख्ती के बाद इटावा में तेज हॉर्न बजाने वाले और हूटर बजाकर निकलने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। 115 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद तेज हॉर्न बजाने वाले और हूटर बजाकर निकलने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें करीब सात हूटरबाजों, 22 प्रेशर हॉर्न लगवाने वालों के साथ करीब 115 वाहनों पर यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई करके तीन लाख 20 हजार रुपये का चालान किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

भरथना चौराहे पर सीओ यातायात नागेंद्र चौबे, यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। गाड़ियों से हूटर हटवाकर सात लोगों का चालान किया गया। 2 वाहनों से मानकों के विपरीत प्रेशर हॉर्न को उतरवाया गया। लोगों को हिदायत दी गई है कि बेवजह हूटर और प्रेशर हॉर्न लगाकर न चलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें