भाजपा के कहने पर प्रशासन ने कराया बवाल: अजय राय
महोल जेल में बंद कांग्रेसियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रशासन पर भाजपा का एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशाशन जब इतना सतर्क है कि हम मिलने नहीं दे रहा, तो भाजपाइयों को कांग्रेस कार्यालय घेरने क्यों जाने दिया। कहा कि किसी को कही चोट नहीं आई सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया गया।