फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: रोडवेज बस में पीछे से जा घुसी अनियंत्रित बाइक, मामा की मौत और भांजा गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 05 Nov 2025 09:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आगरा-नेशनल हाईवे बिजौली के पास मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक उरई डिपो की रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। हादसे में बाइक सवार मामा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आगरा-नेशनल हाईवे बिजौली के पास मंगलवार देर रात अनियंत्रित बाइक चलती उरई डिपो की रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। 50 शैया अस्पताल में डॉक्टर ने मामा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद भांजे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, शिवशंकर (30) निवासी नगलाबनी, थाना बकेवर की भांजी की शादी 29 नंवबर को थी। मंगलवार को उसका भांजा सर्वेश कुमार (27) निवासी फिरोजापुर-असलनापुर, कानपुर देहात शादी के कार्ड देने आया था। दोनों मामा-भांजे सैफई स्थित रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गए थे। देर रात करीब साढ़े आठ बजे मामा-भांजा बाइक से नगलाबनी लौट रहे थे।

Trending Videos

गंभीर हालत में भांजा जिला अस्पताल रेफर
आगरा-नेशनल हाईवे बिजौली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही उरई डिपो की रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। इसमें बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बकेवर के 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें डाक्टर रविंद्र शाहू ने मामा शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद सर्वेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

रोडवेज बस को थाने में खड़ा करवाया
साथ ही, डॉक्टर ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता रामानंद ने बताया कि दोनों मामा भांजे बाइक पर सबार होकर सैफई में शादी समारोह का कार्ड देने के लिए गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि रोडवेज डिपो की बस को पकड़ लिया गया है। उसे थाने में खड़ा करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें