फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा हादसा: पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, धान बेचने जा रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 Oct 2026 11:04 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में धान बेचने जा रहे किसान की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने टक्कर मारने वाले पिकअप को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर निवासी नफीस अहमद (60) शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लादकर बेचने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

उनके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चचेरे भाई तौफीक भी सवार थे। दोनों धान बेचने के लिए पहले इटावा मंडी पहुंचे, लेकिन वहां आढ़त बंद होने के कारण धान नहीं बिक सका। इसके बाद देर रात वे धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। नफीस ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विचारपुरा गांव के पास पीछे से आए पिकअप ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और नफीस उसके नीचे दब गए।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नफीस को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।नफीस के चचेरे भाई तौफीक ने बताया कि नफीस कैटल गार्ड थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हादसे के बाद मौके से फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें