फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Acccident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस बेकाबू हो रेलिंग तोड़ नीचे गिरी, दो की मौत

Thu, 26 Jun 2025 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: सैफई में बिहार से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Etawah Road Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 52 लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन

बुधवार को बिहार के मधुबनी से दिल्ली के लिए लगभग 70 सवारी लेकर डबल डेकर बस निकली थी। गुरुवार सुबह लगभग चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 103 पर बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर पड़ी। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर यूपीडा की टीम और थाना पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन

">http://

दो की मौत और 50 का इलाज जारी

टीम ने रेस्क्यू करके सभी को बाहर निकला। हादसे में घायल 52 लोगों को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाया गया। यहां सहीना (20) निवासी बरदाहा गांव, थाना जलेसर, जिला मोहतारी, नेपाल, मनोज कुमार (59) निवासी रामपुर डीह, दरभंगा बिहार को मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें