फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Accident: ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकराई बाइक, अंधेरे की वजह से हुआ हादसा, दो दोस्तों की मौत

Fri, 22 Mar 2024 12:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक टकराने की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। चितभवन रोड पर बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे अतर सिंह इंटर कॉलेज के पास हादसा हुआ है। इसमें अंधेरे में बिना रिफ्लेक्टर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक सवारों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार अश्वनी कुमार (25) व इमरान (27) निवासीगण ग्राम चितभवन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां अश्वनी कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इमरान को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने इमरान को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें